Chhattisgarh Veerta Award 2025: बहादुर बच्चों को मिलेगा राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, आवेदन का आज आखिरी मौका..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के उन नन्हे नायकों के लिए बड़ी खबर है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। राज्य शासन द्वारा ऐसे बच्चों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि आज है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी विशेष घटना के दौरान निःस्वार्थ भाव से किसी की जान बचाने या गंभीर नुकसान से बचाने का साहसिक कार्य किया हो। शासन का उद्देश्य ऐसे बच्चों को पहचान देना और उनका हौसला बढ़ाना है।

छत्तीसगढ़ के बहादुर बच्चों के लिए राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार 2025 की जानकारी

पुरस्कार के लिए पात्रता की बात करें तो आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। साथ ही जिस घटना के लिए आवेदन किया जा रहा है, वह 1 जनवरी 2025 से लेकर 15 दिसंबर 2025 के बीच की होना आवश्यक है।

चयन होने वाले बच्चों को शासन द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ सम्मान स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, ताकि उनके साहस और वीरता को सार्वजनिक पहचान मिल सके।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पुरस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J