भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। छात्र घर से चाचा के साथ दुर्ग जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अगले दिन उसकी लाश मिलने से परिवार सदमे में है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान तामेश्वर ठाकुर (16 वर्ष), निवासी सोनेसरार, धमधा के रूप में हुई है। सोमवार को उसका शव महाराजपुर चौक के पास संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमधा अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव को घर ले जाने के लिए अस्पताल से मुक्तांजलि वाहन की मांग करने लगे, तो वहां वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति बन गई।
वाहन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। बाद में परिजन निजी वाहन की व्यवस्था कर शव को गांव ले गए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्र की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




