डॉग ने सॉल्व की मर्डर मिस्ट्री! पिता के साथ दादी की बेरुखी से चिढ़ता था पोता ,दादी की हत्या करने वाले पोते को ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कभी-कभी सच सामने लाने के लिए इंसान नहीं, बल्कि एक खोजी कुत्ता सबसे मजबूत कड़ी बन जाता है। आंध्र प्रदेश के विजयनगर जिले में दादी की बेरहमी से हत्या के मामले में ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक डॉगी ने खौफनाक मर्डर केस की परतें खोल दीं।

यह मामला भोगपुरम मंडल के मुदसलपेट इलाके का है। यहां एयरपोर्ट कॉलोनी में 12 दिसंबर को 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला मुदसला अप्पयम्मा की हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 13 दिसंबर को मृतका की बहू मुदसला लक्ष्मी ने भोगपुरम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे, बुजुर्ग महिला की हत्या की और सोने की बालियां, अंगूठियां, नथनी और चांदी की चूड़ियां चोरी कर ले गए

खोजी कुत्ते की मदद से सुलझा दादी की हत्या का मामला, आरोपी पोता गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम एक खोजी कुत्ते को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। मौके की बारीकी से जांच के दौरान खोजी कुत्ता बार-बार मृतका के पोते के आसपास चक्कर लगाता रहा। इस हरकत ने पुलिस का शक उसी पर गहरा कर दिया।

हत्या के कुछ दिनों बाद जब पुलिस ने पोते से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर 18.250 ग्राम सोने के आभूषण और 106 ग्राम चांदी की चूड़ियां भी बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपनी बेटी और छोटे बेटे का आर्थिक रूप से भरण-पोषण करती थी, लेकिन बड़े बेटे के परिवार को कोई मदद नहीं देती थी। इसी बात को लेकर पोता अक्सर अपनी दादी से झगड़ा करता था। 12 दिसंबर को वह नशे की हालत में साइकिल की किश्त के लिए पैसे मांगने पहुंचा। दादी के इनकार करने पर गुस्से में आकर उसने उनके चेहरे पर घूंसा मारा, जिससे उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने मामले को लूट का रूप देने के लिए शव से सोने-चांदी के गहने उतार लिए और शव को घर से बाहर निकालकर नहर के किनारे फेंक दिया। बाद में उसने अनजान बनने का नाटक किया और घटना सामने आने पर शव के पास बैठकर दूसरों के साथ रोता भी रहा।

हालांकि खोजी दल की जांच के दौरान जब कुत्ता उसके चारों ओर बार-बार घूमता रहा, तो पुलिस का शक यकीन में बदल गया। इसी कड़ी ने इस खौफनाक मर्डर केस का खुलासा कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

देश-दुनिया की ऐसी ही चौंकाने वाली और सच्ची खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें|


यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J