भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शनिवार की शाम दुर्ग क्षेत्र में ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ सड़क हादसे में एक पिता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर मामूली बात पर चाकू चलने से दहशत फैल गई।
भिलाई के जामगांव आर, पौहा और कुम्हली के बीच शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पौहा निवासी तरुण चंद्राकर (40 वर्ष) अपने दो बच्चों के साथ कुम्हाली सेवा सहकारी समिति से काम निपटाकर जामगांव आर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 5.15 बजे विपरीत दिशा से आ रही साहू ट्रेवल्स की सवारी बस क्रमांक CG 05 J 0124 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में तरुण चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही जामगांव आर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को 112 वाहन में रखे जाने के दौरान ग्रामीणों ने बीच सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम के चलते दुर्ग-धमतरी मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हालात संभालने के लिए मौके पर अतिरिक्त तहसीलदार ममता टावरी पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल 25 हजार रुपये की सहायता देने की पेशकश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण इस पर राजी नहीं हुए।
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
इधर, दुर्ग शहर के गया नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक और सनसनीखेज घटना सामने आई। गली नंबर 4 में ई-रिक्शा चालक विकास भट्टड़ सवारी के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और पीने के लिए पानी मांगा।
जब विकास ने बताया कि उसके पास पानी नहीं है, तो आरोपी गुस्से में आ गया। गाली-गलौज करते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में विकास को चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




