भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिवार गहरे सदमे में है।
मृत छात्रा की पहचान दिशा माथनकर (15) के रूप में हुई है। वह दुर्ग पब्लिक स्कूल की छात्रा थी। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है और घटना शनिवार (13 दिसंबर) दोपहर की बताई जा रही है।
दिशा अपने परिवार के साथ सिकोला बस्ती के आगे जयंती नगर स्थित घर में रहती थी। इसी घर में उसने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
परिवार में 4 सदस्य, दिशा थी सबसे बड़ी बेटी
दिशा अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। परिवार में कुल चार सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि दिशा परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। उसकी मां सिलाई का काम करती हैं और किराए की एक छोटी टेलर की दुकान भी चलाती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
रोने की आवाज से पड़ोसियों को हुई जानकारी
पड़ोसियों के अनुसार, शनिवार दोपहर अचानक घर से रोने की आवाजें आने लगीं, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। बताया गया कि दिशा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत दोपहर करीब 2 बजे के आसपास हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पढ़ाई में होनहार थी छात्रा
पड़ोसियों ने बताया कि दिशा पढ़ाई में होनहार थी और उसका स्वभाव सामान्य था। हाल के दिनों में किसी तरह के तनाव या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस परिजनों, पड़ोसियों और स्कूल से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं छात्रा किसी मानसिक दबाव या अन्य कारणों से परेशान तो नहीं थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
रविवार को दुर्ग स्थित मर्च्युरी में छात्रा का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




