भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में गांजा तस्करी करने वाला एक बड़ा नाम आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उतई थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी सत्येंद्र कुमार उर्फ संजू बिहारी को रविवार को पकड़ा है। यह वही मामला है, जिसमें अक्टूबर में चार आरोपियों को जेल भेजा गया था।
पूछताछ में पहले ही सामने आ चुका था कि इस पूरे नेटवर्क का असली सप्लायर संजू बिहारी अब भी फरार है। जांच में यह भी पता चला कि ओडिशा से गांजा लाकर सप्लाई का काम वही करता था। अवैध कमाई के पैसों से उसने कार, मोबाइल और महंगा घर भी खरीद लिया था।
सूचना मिलने पर उतई पुलिस ने ग्राम परसदा, कुम्हारी में दबिश दी और आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मान लिया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर अपने साथियों को देता था।
लग्जरी लाइफ का शौक रखने वाला यह तस्कर अवैध कमाई से कार, स्कूटी और मोबाइल खरीदते हुए घर के कागजातों की अदायगी तक कर चुका था। पुलिस ने ये सभी सामान और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का नेटवर्क काफी बड़ा था और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देते हुए छिपता घूम रहा था। लगातार लोकेशन बदलने की वजह से वह पकड़ में नहीं आ रहा था।
गिरफ्तार आरोपी संजू बिहारी मूल रूप से मूर्तिपुर टिकैत का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में परसदा में रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। उतई पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क की और कड़ियों का पता लगाने की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




