भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई में एक लेडीज टेलर को फोन पर गंदी बातें कर परेशान करने का मामला सामने आया है। शादीशुदा युवक न सिर्फ अश्लील बातों पर उतर आया, बल्कि महिला के इनकार करने पर उसे किडनैप कर लेने की धमकी तक दे डाली। इस हरकत से परिवार डरा-सहमा हुआ है।
पीड़ित महिला और उसके पति ने खुर्सीपार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
महिला के मुताबिक, वो खुर्सीपार की रहने वाली है और लेडीज सिलाई का काम करती है। आरोपी गनपत ध्रुव करीब डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसके घर आया था और उसी समय मोबाइल नंबर ले गया।
शुरुआत में उसकी बातें सामान्य थीं, लेकिन कुछ समय बाद वह बार-बार फोन कर अश्लील बातें करने लगा। महिला के पति ने भी समझाया, जिससे कुछ समय के लिए वह शांत हो गया।
इसके बाद 28 नवंबर 2005 को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने अलग-अलग नंबरों से फिर से फोन करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि आरोपी फोन पर अपने लव अफेयर की बातें कर उसे बहकाने की कोशिश करता था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने फोन पर ऊंची आवाज में धमकी देते हुए कहा कि वह महिला को उठा लेगा और पूरा परिवार खत्म कर देगा। लगातार आने वाली इन धमकियों से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में आ गया।
महिला ने बताया कि आरोपी कई नंबरों से कॉल करके मानसिक रूप से दबाव बनाता है और फिजिकल रिलेशन के लिए मजबूर करता है। लगातार बढ़ती हरकतों से परेशान होकर वह पति के साथ थाने पहुंची और स्पष्ट कर दिया कि अगर उसके परिवार को कुछ होता है तो जिम्मेदार वही युवक होगा।
शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी पर धारा 79 (अश्लील कृत्य/उत्पीड़न) और धारा 351(3) (डराने-धमकाने) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




