भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने कई पुरुषों की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा को आवाज दे दी। अब महिला थाना में सिर्फ महिला शिकायतें ही नहीं, बल्कि पुरुष पक्ष की समस्याएं भी सुनी जाएंगी।
रविवार को एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल की उपस्थिति में इस नई व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत की गई। पारिवारिक परामर्श केंद्र में अब पुरुषों से जुड़े विवाद और प्रताड़ना की शिकायतों पर भी सुनवाई होगी। पुरुष काउंसलरों की नियुक्ति कर कानूनी सहायता देने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पहले ही दिन आठ पुरुष आवेदकों की काउंसलिंग की गई।
एसएसपी ने बताया कि पुरुषों की यह शिकायत रहती थी कि महिला परामर्श केंद्र में सिर्फ महिलाओं की बात सुनी जाती है और पुरुषों का पक्ष सामने नहीं आ पाता। इसी वजह से परिवार बचाने के उद्देश्य से पुरुष आवेदकों की सुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इसके जरिए मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक तनाव के मामलों पर भी गंभीरता से विचार कर समाधान किया जाएगा।
पहले दिन कुल आठ आवेदकों की काउंसलिंग की गई। एसएसपी खुद मौजूद रहे और दोनों पक्षों को निष्पक्ष व विनम्र तरीके से विधिक सलाह देने के निर्देश भी दिए। पुलिस का कहना है कि हर रविवार पुरुष आवेदकों के पारिवारिक विवाद और घरेलू प्रताड़ना संबंधी मामलों पर सुनवाई होगी। इस केंद्र का मुख्य लक्ष्य पुरुषों को मानसिक शांति और कानूनी समाधान दिलाना रहेगा।
काउंसलिंग टीम में एएसपी (सेवानिवृत्त) अशोक जोशी पुरुष काउंसलर के रूप में शामिल रहे, जबकि महिला काउंसलर के तौर पर रत्ना डाकलिया और मोनिका सिंह मौजूद रहीं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर, डीएसपी भारती मरकाम, थाना प्रभारी नीता राजपूत सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




