भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा! यूपी के मनीष सिंह की मौके पर मौत
दुर्ग शहर में सोमवार देर रात एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने देखने वालों को दहला दिया। संभाग आयुक्त कार्यालय के ठीक सामने सड़क पार कर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मामला मोहननगर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 30 साल के मनीष सिंह के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के धुबिया गांव का रहने वाला था। वह मालवीय चौक के पास गर्म कपड़ों की दुकान में काम करता था।
बताया गया कि 3 दिसंबर की रात दुकान बंद करने के बाद मनीष खाना खाने के लिए सामने होटल गया था। जब वह वापस लौट रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा ट्रक तेज रफ्तार में था। चालक ने मनीष को सड़क पार करते देखा, लेकिन न गति कम की और न ही ब्रेक लगाया। देखते ही देखते ट्रक मनीष को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही उसके साथी दौड़कर पहुंचे। थोड़ी देर बाद मोहननगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
मनीष शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी के साथ दो छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा ढाई साल का है और छोटा महज़ तीन महीने का। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। रोजी-रोटी के लिए घर से दूर आया मनीष इस तरह चले जाएगा, किसी ने नहीं सोचा था।
पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस और साथियों की मदद से मनीष का शव उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी की जा रही है। इधर, पुलिस आरोपी चालक की तलाश तेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




