भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में स्कूली छात्रों के बीच पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक रूप में सामने आई, जहां चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस हमले में न सिर्फ एक छात्र बल्कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई को भी चाकू लग गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, निजी स्कूल के एक छात्र का कुछ समय पहले दूसरे स्कूल के छात्र से विवाद हुआ था। उस वक्त मामला शांत हो गया था, लेकिन दूसरे स्कूल का छात्र मन में रंजिश पालकर बैठा रहा।
बताया जा रहा है कि बदला लेने की नीयत से आरोपी छात्र ने अपने 10 से 11 साथियों को इकट्ठा किया और 19 दिसंबर को अचानक हमला कर दिया। चाकू निकलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरी घटना पद्मनापुर थाना क्षेत्र की है।
हमले के दौरान जब निजी स्कूल के छात्र का बड़ा भाई केशव लड़ाई की वजह पूछने और बीच-बचाव करने आगे आया, तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। केशव को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, केशव को चाकू से गहरी चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सभी छात्र नाबालिग हैं और 11वीं व 12वीं में अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं।
छात्रों ने बताया कि पूरा मामला एक मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे गंभीर वारदात में बदल गया। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुके थे, लेकिन इस बार मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया।
स्थानीय जानकारी के अनुसार, चाकू चलाने वाले आरोपी छात्र पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पद्मनापुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, करीब 8 से 10 छात्रों ने मिलकर एक छात्र के साथ मारपीट की थी। जब सुलह की बात को लेकर चर्च के सामने सभी इकट्ठा हुए, तब विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान चाकू से हमला किया गया। छोटे भाई को बचाने आए केशव पर भी चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




