दुर्ग जिले में कड़ाके की ठंड का असर: कलेक्टर ने बदला सभी स्कूलों का समय, नया आदेश जारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में कड़ाके की ठंड ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को स्कूलों का समय बदलना पड़ा। शीतलहर का असर लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर दिख रहा है।

Durg School Timing Change दुर्ग में शीतलहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव की खबर, कलेक्टर का नया आदेश

बढ़ती ठंड और तेज शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी स्कूलों के लिए नया समय आदेश जारी कर दिया है। दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में अब प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 से 11:45 बजे तक लगेंगी, जबकि शनिवार को इन कक्षाओं का समय दोपहर 12 से शाम 4:45 बजे तक रहेगा।

इसी तरह, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं का समय भी बदल दिया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक इनकी कक्षाएं दोपहर 12:15 से 4:15 बजे तक होंगी और शनिवार को समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तय किया गया है।

वहीं, एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। यह आदेश 15 जनवरी 2026 तक सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के लिए लागू रहेगा।

ठंड से राहत दिलाने प्रशासन हर स्तर पर तैयारी में जुटा है। निगम ने सार्वजनिक स्थानों और रैन बसेरों में अलाव की व्यवस्था भी शुरू कर दी है, ताकि जरूरतमंदों को रात में ठंड से बचाव मिल सके।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J