भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धार्मिक आयोजन की आड़ में चोरी की साजिश रच रही महिलाओं को पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया।
दुर्ग जिले के नगपुरा गांव में चल रही कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान उठाईगिरी करने वाली 9 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलगांव थाना अंतर्गत नगपुरा क्षेत्र में 17 दिसंबर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु दूसरे जिलों और अन्य प्रदेशों से कथा सुनने पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग पंडालों में संदिग्ध गतिविधियों के साथ घूम रही 6 से अधिक महिलाओं को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी महिलाएं नागपुर की रहने वाली निकलीं। पुलिस के अनुसार मौके से प्रकाशी जाटव (60 वर्ष), अंजली जाटव (26 वर्ष), कोमल जाटव (25 वर्ष), सुजाता शिंदे (31 वर्ष), रतना शिंदे (60 वर्ष), ऊषा जाटव (40 वर्ष) समेत अन्य महिलाओं को पकड़ा गया है।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे अहम है। पुलिस की इस सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




