दुर्ग में 70 स्कूल बनेंगे स्मार्ट! सरकार के 2 साल पूरे, 500 सीटर लाइब्रेरी और IT-पार्क की बड़ी घोषणा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं सामने आई हैं। स्कूल-शिक्षा मंत्री ने जिले में 70 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना का ऐलान किया है। इनमें से 21 स्कूलों को पहले चरण में मंजूरी भी मिल चुकी है।

Smart School Durg Project – 500 Seater Library aur IT Park Announcement Image

सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने बताया कि जिले में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और नगरीय विकास को लेकर करोड़ों रुपए की स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। इसके साथ ही दुर्ग में संगीत विश्वविद्यालय, नालंदा परिसर और 1142.28 लाख की लागत से तैयार होने वाली 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी की मंजूरी भी दी गई है।

मंत्री ने कहा कि दुर्ग को आईटी हब बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया गया है। आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच आईटी पार्क स्थापना के लिए एमओयू साइन होने के बाद अब युवाओं को रोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर मिलेंगे। इससे शहर को तकनीकी प्रगति का नया केंद्र बनाने की तैयारी तेज हो गई है।

ट्रैफिक दबाव को कम करने शहर के कई प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने की मंजूरी दी गई है। चंडी मंदिर रोड, जेल तिराहा से मिनी माता चौक फोरलेन, महाराजा चौक से बोरसी चौक, राजेंद्र पार्क से आईएमए चौक, जीई रोड से स्टेशन रोड सहित कई मार्गों के निर्माण पर 1 अरब 5 करोड़ 76 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

इसी बीच दुर्ग में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। रविशंकर स्टेडियम के पास 144.68 लाख की लागत से आधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। वहीं 148.68 लाख की लागत से स्विमिंग पूल निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, और उरला में 198.39 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम तैयार किया जा रहा है। BCCI की ओर से रविशंकर स्टेडियम को स्थापित करने की प्रक्रिया भी जारी है, ताकि दुर्ग को खेल हब के रूप में विकसित किया जा सके।

शहर में बिजली, पानी और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़े पैमाने पर निवेश किया जा रहा है। 1100 से अधिक बिजली पोल, 6 हाई-मास्ट, 10 सोलर हाई-मास्ट और 20 जगह ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं। पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 42 एमएलडी प्लांट अपग्रेडेशन, आरओ मशीनें और अमृत मिशन के तहत 188.73 करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी है।

इसी के साथ दुर्ग निगम क्षेत्र में 116 से अधिक स्थानों पर सीसी रोड और नालियों का निर्माण किया जा रहा है। 31 करोड़ 6 लाख की राशि से वार्डों में सड़क और नाला निर्माण स्वीकृत हुआ है। सिकोला नाला निर्माण पर भी 975.56 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J