दुर्ग में सामाजिक बैठक में एसिड जैसा हमला: टॉयलेट क्लीनर फेंककर मचाया हंगामा, तीन लोग घायल – आरोपी महिलाएं गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के सिद्धार्थ नगर में सोमवार शाम एक सामाजिक बैठक अचानक दहशत में बदल गई। एक परिवार की महिलाओं ने टॉयलेट क्लीनर फेंककर तीन लोगों को घायल कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

हरिशंकर मनहरे (45) ने बताया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले संजोग सूर्या, उनकी तीन बेटियां और दो सहेलियां लंबे समय से "अनैतिक गतिविधियों" को लेकर चर्चा में थे। समाज के लोगों ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ।

Durg Social Meeting Acid Attack Scene

इसी वजह से 1 दिसंबर को शाम 7 बजे काली मंदिर प्रांगण में एक सामाजिक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें संजोग सूर्या को भी बुलाया गया था। आरोप है कि समझाइश के दौरान संजोग सूर्या, उनकी बेटियां और सहेलियां भड़क गईं।

बैठक में मौजूद लोगों ने बताया कि पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं ने नुकीली वस्तुओं से हमला किया और अचानक टॉयलेट क्लीनर फेंक दिया। इससे हरिशंकर मनहरे के पेट और सिर में चोटें आईं, जबकि निलेश साण्डेकर की दाहिनी आंख और सोनी कुण्डे की बायीं आंख में तेज जलन हुई।

अमन मनहरे, रिक्की समुन्द्रे, अश्वनी खाण्डेकर, जयनम और नीलू माखरे जैसे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हालात पलभर में बिगड़ गए थे। महिलाओं की ओर से हमला इतना अचानक था कि भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 124(2) और 133 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हो गया कि आरोपियों ने नुकीले हथियार और एसिड जैसे पदार्थ का इस्तेमाल किया था। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J