भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग शहर से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। काटने का बदला लेने के नाम पर एक स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीटा गया। डंडे से किए गए ताबड़तोड़ वार में कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया, उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।
यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कुत्ते को पीटने वाले आरोपी भूखन साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुत्ते ने उसे और उसके बेटे को काटा था, इसी का बदला लेने के लिए उसने हमला किया।
घटना 14 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। लाइफ केयर परिसर के केबिन के अंदर एक घुमंतु कुत्ता चैन की नींद में सो रहा था। तभी पास के मोहल्ले में रहने वाला भूखन साहू वहां पहुंचा और डंडे से कुत्ते पर हमला कर दिया।
कुत्ते को पीटने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मोहन नगर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भूखन साहू के खिलाफ धारा 325 बीएएनस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया है कि कुत्ते ने उसके बेटे और उसे काटा था, इसलिए उसने मारपीट की।
बताया गया कि आरोपी ने कुत्ते के सिर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ वार किए। डंडे से लगातार 8 से 10 बार सिर पर किए गए वार से कुत्ता लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस पूरे मामले में गैंद डबरी निवासी सोनू दास मानिकपुरी (34) ने CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस से शिकायत की। प्रार्थी ने बताया कि घटना के बाद कुत्ता नहीं मिल रहा था, जिसे बाद में खोजा गया।
कुत्ते की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर में गहरी चोट की आशंका है और उसका इलाज करवाया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




