दुर्ग में टैंकर ड्राइवर से सनसनीखेज लूट! गूगल मैप से रास्ता भटका और 4 बदमाशों ने हमला कर लूटे मोबाइल–कैश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में देर रात एक टैंकर ड्राइवर के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। गूगल मैप से रास्ता देखकर वापस लौट रहे ड्राइवर को रास्ता भटक जाना भारी पड़ गया और अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसका मोबाइल, पर्स और हजारों रुपए कैश लूट लिए।

Durg Tanker Driver Loot – दुर्ग में टैंकर ड्राइवर से लूट की वारदात

यह घटना लिटिया-सेमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित वंशराज यादव (50) यूपी का रहने वाला है और उसके साथ हेल्पर अंकित यादव था। 6 दिसंबर की रात वे लखौली इंडियन ऑयल डिपो से टैंकर में फ्यूल भरकर सहसपुर-दल्ली-खैरागढ़ रोड स्थित ओम शांति फ्यूल राजनांदगांव पहुंचे थे।

ड्राइवर जैसे ही फ्यूल खाली कर वापस लौटने लगा, गूगल मैप के सहारे रास्ता खोजते-खोजते वह भटक गया और बिरेझर गांव पहुंच गया। रात करीब 11 बजे गांव के प्रवेश द्वार के पास कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल, तीन हजार रुपए कैश और वाहन के दस्तावेज छीन लिए।

पीड़ित का कहना है कि ब्रेकर होने की वजह से वह गाड़ी धीमी कर रहा था, तभी आग ताप रहे युवकों ने उसे निशाना बनाया। उसके मुताबिक वहां स्ट्रीट लाइट जल रही थी, इसलिए आरोपी सामने आए तो पहचान सकता है।

घटना के बाद डर की वजह से वे मेन रोड की ओर भागे और पेट्रोल पंप के पास रात भर रुके रहे। अगले दिन चौकी पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाके में संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को किसी तरह की चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J