भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी BSF जवान को गिरफ्तार किया है।
आरोपी अपनी कार पर पुलिस लिखवाकर खुलेआम घूम रहा था और खुद को बीएसएफ का जवान बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था।
दुर्ग पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह (31 वर्ष), निवासी पंजाब को पकड़ा है। आरोपी वर्तमान में दुर्ग के सिंधिया नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। उसने खुद का फर्जी बीएसएफ पहचान पत्र बनवाया था और एक सफेद रंग की डिजायर कार में घूम रहा था, जिसके सामने अंग्रेजी में “Police” लिखा हुआ था।
यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 20 दिसंबर को ग्रीन चौक दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने सिंधिया नगर की ओर से आ रही डिजायर कार (क्रमांक CG 07 CR 9095) को रोककर जांच की।
मोहन नगर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक अपनी पेट्रोलिंग टीम के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध कार को रुकवाकर चालक से पूछताछ की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सिमरनजीत सिंह (31 वर्ष) निवासी सुंदरनगर मीराकोट चौक, एयरपोर्ट रोड, थाना कम्बोज, जिला अमृतसर (पंजाब) बताया। उसने यह भी बताया कि वह वर्तमान में सिंधिया नगर स्थित सेंगर हाउस, दुर्ग में किराए से रह रहा है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को बीएसएफ में पदस्थ होना बताया और पुलिस को बीएसएफ का एक पहचान पत्र दिखाया। पुलिस को पहचान पत्र पर संदेह हुआ, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा दिखाया गया बीएसएफ पहचान पत्र फर्जी है।
पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि जिस डिजायर कार में आरोपी घूम रहा था, वह अमरजीत कौर के नाम पर पंजीकृत है। आरोपी द्वारा लोक सेवक का प्रतिरूपण कर स्वयं को लोक सेवक के रूप में प्रस्तुत किया गया तथा कूटरचित दस्तावेज का उपयोग किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी का यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 204 एवं 319(2) के अंतर्गत अपराध है। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर थाना मोहन नगर लाया गया। मामले की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी कब से फर्जी पहचान के सहारे घूम रहा था और कहीं उसने किसी अन्य वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




