भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग।निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही एक मजदूर की जान ले गई। दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे में अब एक महीने बाद जाकर सच्चाई सामने आई है और मकान मालिक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
यह घटना 14 नवंबर 2025 की है, जब धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम हिरेतरा में एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान 25 वर्षीय मजदूर कमलनारायण ठाकुर की मौत हो गई थी। वह ग्राम पेण्ड्रावन का रहने वाला था और सुबह करीब 6 बजे अपने साथियों के साथ डॉ. गुरूदेव चंदेल के मकान में मजदूरी करने पहुंचा था। उस समय मकान की नींव खुदाई का कार्य चल रहा था।
निर्माण स्थल पर नींव के ठीक पास एक पुरानी और जर्जर मिट्टी की दीवार खड़ी थी। आरोप है कि इस दीवार को हटाए बिना ही मजदूरों से काम कराया जा रहा था, जिससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई।
सुबह करीब 7:30 बजे वह पुरानी दीवार छत सहित अचानक भरभराकर गिर गई। कमलनारायण नींव के गड्ढे में मलबे के नीचे दब गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान साथ काम कर रहे मजदूर ईश्वरी गायकवाड को भी चोटें आईं।
हादसे की जानकारी मृतक के पिता अमरनाथ ठाकुर को फोन पर दी गई। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो कमलनारायण मृत अवस्था में मिला। पिता की रिपोर्ट पर थाना धमधा में मर्ग क्रमांक 46/2025, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मर्ग जांच के दौरान पंचनामा, घटनास्थल निरीक्षण और चश्मदीद गवाहों के बयान लिए गए। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण सिर में आई गंभीर चोट बताया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि निर्माण स्थल पर किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि मकान मालिक डॉ. गुरूदेव चंदेल द्वारा मजदूरों से असुरक्षित परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था। जर्जर दीवार को न हटाना और सुरक्षा नियमों की अनदेखी सीधे तौर पर इस मौत की वजह बनी। पुलिस ने इसे महज हादसा नहीं, बल्कि गंभीर लापरवाही माना है।
मर्ग जांच पूरी होने के बाद अब 60 वर्षीय डॉ. गुरूदेव चंदेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




