दुर्ग : ड्यूटी से घर लौट रहा 19 साल का युवक, पीछे से अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर…मौके पर मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे एक युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई।

Durg Accident Unknown Vehicle Youth Death

घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक राहुल निर्मलकर (19 वर्ष) ग्राम बानबरद का निवासी था। वह हथखोज स्थित जेट वर्क कंपनी में काम करता था और रोज की तरह बीती शाम बाइक से घर के लिए निकला था।

रात करीब 8.40 बजे जैसे ही वह बासिन पुलिया के पास पहुंचा, उसी दौरान पीछे से किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति में बाइक को ठोकर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना देखकर वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने उसके मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों को सूचना दी।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 106(1) बीएनएस और 184 एमवी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J