भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरुड़ पुराण में मानव जीवन और मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा को विस्तार से बताया गया है। इस पवित्र ग्रंथ में साफ कहा गया है कि इंसान को उसके कर्मों के अनुसार स्वर्ग या नरक मिलता है, और पत्नी के साथ क्रूरता करने वालों के लिए यहां बेहद कठोर दंड का उल्लेख है।
गरुड़ पुराण हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण महापुराण है, जो भगवान श्री हरि विष्णु और पक्षीराज गरुड़ के संवाद पर आधारित है। यह 18 महापुराणों में शामिल है। इसमें जीवन, मृत्यु, आत्मा की यात्रा, पुनर्जन्म, धर्म, भक्ति और मोक्ष से जुड़े गहरे रहस्यों का वर्णन मिलता है। यही कारण है कि किसी की मृत्यु के बाद घर में गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है।
इस ग्रंथ में स्वर्ग और नरक दोनों का विस्तार से वर्णन है। साथ ही यह भी बताया गया है कि आत्मा को उसके किए गए कर्मों के अनुसार किस प्रकार की सजा मिलती है। जो लोग अपनी पत्नी के साथ क्रूरता, बुरा व्यवहार या अन्याय करते हैं, उनके लिए गरुड़ पुराण में भयानक नरक का उल्लेख किया गया है।
गरुड़ पुराण के सातवें अध्याय के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार करता है, मृत्यु के बाद उसकी आत्मा को रौरव नरक में भेजा जाता है। वहां रुरु नाम के भयंकर सांप होते हैं, जो ऐसे लोगों की आत्मा को लगातार डसते रहते हैं।
वहीं गरुड़ पुराण के दसवें अध्याय में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर पराई स्त्री से संबंध रखता है, उसे मृत्यु के बाद कुंभिनीपाक नामक घोर नरक में भेजा जाता है। वहां आत्मा को समय के अनुसार कठोर दंड भोगना पड़ता है। ग्रंथ में स्पष्ट कहा गया है कि पत्नी के प्रति निष्ठा रखना अनिवार्य है और उससे छल करना बड़ा पाप माना गया है।
गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि जो लोग पत्नी की भावनाओं की अनदेखी करते हैं, उससे जबरदस्ती काम करवाते हैं या सम्मान नहीं देते, वे केवल सांसारिक जीवन में ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जीवन में भी पतन की ओर बढ़ते हैं। ऐसे आचरण को घोर पाप की श्रेणी में रखा गया है।
धर्म और कर्म से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और इस संदेश को दूसरों तक भी जरूर पहुंचाएं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इसकी सकी पुष्टि नहीं करता है|
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




