खाली पेट घी वाला गर्म पानी: वजन घटाए, स्किन निखारे और पेट बनाए दुरुस्त – जानें आयुर्वेदिक राज़..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुबह-सुबह गुनगुने पानी में एक चम्मच घी… आखिर करता क्या है कमाल?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि घी शरीर का सबसे बड़ा पोषक है। कई लोग इसे वजन बढ़ने का कारण मानकर दूर रहते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक घी कम मात्रा में लिया जाए तो यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है और वजन भी नहीं बढ़ाता।

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. गायत्री देवी बताती हैं कि घी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि दिमाग और आंखों की सेहत भी बेहतर करता है। इसमें विटामिन A, D, E, K के साथ फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।


खाली पेट घी वाला गर्म पानी: वजन घटाए, स्किन निखारे और पेट बनाए दुरुस्त

खाली पेट घी वाला गुनगुना पानी क्यों माना जाता है रामबाण?

डॉ. देवी कहती हैं कि सुबह गर्म पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीना शरीर के भीतर कई सकारात्मक बदलाव लाता है। इससे पाचन सुधरता है और आंतें भी साफ रहती हैं।

1. पाचन तंत्र होता है मजबूत

अगर अक्सर पेट भारी रहता है या भोजन सही से पचता नहीं, तो यह घरेलू उपाय फायदेमंद माना जाता है। घी वाला गर्म पानी पाचन को आसान बनाता है।

2. एसिडिटी और कब्ज से राहत

जो लोग एसिडिटी, गैस या कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें सुबह यह उपाय राहत दे सकता है। यह पेट को शांत करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

3. जोड़ों के दर्द में आराम

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, घी में मौजूद ओमेगा-3 और CLA जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड जोड़ मजबूत करने में मदद करते हैं। आर्थराइटिस के मरीजों को भी इससे फायदा महसूस हो सकता है।

4. चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं

घी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। इससे त्वचा साफ होती है, दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के होते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है।

5. वजन घटाने में मददगार

सुबह घी वाला पानी पीने से पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है।

(डिस्क्लेमर: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य और आयुर्वेदिक ज्ञान के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या योग्य हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।)

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J