विज्ञापन

गोवा में बड़ा हादसा: नाइट क्लब में सिलेंडर धमाका! 23 की मौत, टूरिस्ट समेत स्टाफ झुलसे – FSL करेगी जांच..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गोवा के अरपोरा इलाके से शनिवार रात दर्दनाक खबर आई। यहां एक नाइट क्लब में सिलेंडर फटने से 23 लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अभी घायलों की संख्या पता कर रही है।

रात करीब 12 बजे जब क्लब में भीड़ मौजूद थी, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। मौके पर पहुंचकर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक माइकल लोबो ने हालात का जायजा लिया। सीएम ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं और 3-4 टूरिस्ट भी शामिल हैं।

Goa Night Club Cylinder Blast Breaking News Photo

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन लोगों की मौत जलने से जबकि बाकी की दम घुटने के कारण हुई। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि क्लब में फायर सेफ्टी के नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया था।

दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। प्रशासन के सीनियर अधिकारी लगातार घटनास्थल पर मौजूद हैं। आज सुबह FSL की टीम आग लगने की असली वजह पता लगाएगी।

डीजीपी आलोक कुमार ने बताया कि 23 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर क्लब में काम करने वाले लोग थे। आग सबसे पहले रसोई से उठी और धीरे-धीरे क्लब के बाकी हिस्सों में फैल गई। इसलिए ज्यादा शव किचन एरिया में मिले। भागने की कोशिश में दो लोग सीढ़ियों पर ही गिर पड़े।

पुलिस ने जगह को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। CM सावंत ने उन्होंने कहा—यह दिन गोवा के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं BJP MLA माइकल लोबो ने राज्य के सभी क्लबों का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। उनका कहना है कि टूरिस्ट गोवा को सुरक्षित मानते हैं, लेकिन इस तरह की घटना चिंता बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग बेसमेंट में भागते हुए दम घुटने से मारे गए।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J