भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुरुग्राम से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई दंग है। यहां एक युवक ने कथित तौर पर गाय को नॉनवेज मोमोज़ खिलाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद माहौल गरम हो गया और इस पूरे बवाल में आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
घटना हरियाणा के गुरुग्राम की है। बताया गया कि न्यू कॉलोनी में रहने वाला युवक दो दिसंबर को सेक्टर-56 हुड्डा मार्केट पहुंचा था। वहां उसने रेहड़ी पर चिकन मोमोज़ खाए और उसी दौरान वहां मौजूद गाय को भी मोमोज़ खिला दिए। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह क्लिप तेज़ी से वायरल हो गई।
जैसे ही मामला हिंदू संगठनों तक पहुंचा, उन्होंने तुरंत सक्रिय होकर आरोपी युवक की पहचान की और उसे सोमवार को न्यू कॉलोनी से पकड़ लिया। इसके बाद युवक को सेक्टर-56 थाने ले जाया गया, जहां शिकायत दर्ज कर कहा गया कि युवक ने अपने फॉलोअर्स और पैसे के लालच में आकर गाय को चिकन मोमोज़ खिलाए।
पुलिस ने पूरी घटना की जांच करते हुए FIR दर्ज की। गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप ने बताया कि मामला सामने आते ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी का नाम रितिक है, उम्र 28 साल, और वह न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




