छग में दिल दहला देने वाला हादसा!गो-तस्करी के दौरान मवेशियों से भरा कंटेनर पलटते ही 50 से अधिक गायों ने तोड़ा दम, गांव में बवाल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,जगदलपुर।कोटपाड़ थाना क्षेत्र के घुमर गांव के पास दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। देर रात मवेशियों से भरा एक कंटेनर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें 50 से अधिक गायों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि कंटेनर के जरिए मवेशियों को अवैध तरीके से कोटपाड़ क्षेत्र से घुमर मार्ग होते हुए आंध्रप्रदेश ले जाया जा रहा था। कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशी भरे होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कंटेनर असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया।

Jagdalpur me maveshiyon se bhara container palta, 50 se adhik gaayon ki maut

हादसा इतना भयावह था कि कंटेनर में फंसी अधिकांश गायों ने तड़पकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घुमर गांव सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक 50 से अधिक गायों की जान जा चुकी थी। घटनास्थल पर मृत मवेशियों को देखकर ग्रामीणों में गहरा शोक और गुस्सा देखने को मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। कई बार विरोध और शिकायत के बावजूद गो-तस्करी का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही छोटी-बड़ी घटनाओं में बेकसूर मवेशियों की जान जा रही है।

एक साथ 50 से अधिक गायों की मौत से घुमर गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। लोग इस अवैध गो-चालान पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J