भीषण हादसा: स्लीपर बस में लगी आग, कर्नाटक में 12 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां स्लीपर बस में आग लगने से 12 से ज्यादा यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना NH-48 पर हिरियूर तालुक में हुई, जब बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही बस एक तेज रफ्तार लॉरी से टकरा गई।

जानकारी के मुताबिक बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग भड़क उठी। उस वक्त अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 से 17 के बीच बताई जा रही है।

कर्नाटक चित्रदुर्ग में स्लीपर बस आग हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब 2.30 बजे एक तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और प्राइवेट कंपनी सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया।

पुलिस के अनुसार ज्यादातर यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराए थे, जिससे उनके मोबाइल नंबर मिल गए हैं। परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जले हुए शवों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराए जाएंगे।

ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान
ईस्ट जोन के आईजीपी रविकांत गौड़ा ने बताया कि बस के ड्राइवर और क्लीनर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं, ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की मौत हो गई। कई यात्रियों ने भी बस से छलांग लगाकर जान बचाई। घायलों को तुमकुरु जिले के शिरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई है।

बस चालक ने पुलिस को बताया कि सामने से आ रहे ओवरस्पीड ट्रक को देखकर उसने वाहन संभालने की कोशिश की, लेकिन टक्कर टाल नहीं सका।

चश्मदीद का बयान
हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि वे स्कूली बच्चों की बस में बेंगलुरु से दांडेली जा रहे थे। अचानक लॉरी सड़क पार करते हुए स्लीपर बस से टकरा गई। स्कूल बस के ड्राइवर ने स्थिति भांपते हुए पीछे से बस को टक्कर मारते हुए दूसरी ओर मोड़ दिया और सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे उसमें सवार बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

स्कूल बस चालक के अनुसार टक्कर के बाद स्लीपर बस के अंदर फंसे यात्री मदद के लिए चीख-पुकार कर रहे थे। लॉरी की टक्कर बस के डीजल टैंक से हुई, जिससे तेज धमाका हुआ और आग लग गई। पुलिस ने बताया कि स्कूल बस चालक इस हादसे का अहम चश्मदीद है और उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J