छग: नवविवाहित महिला का शव सेप्टिक टैंक में मिला, कुछ महीने पहले की थी लव मैरिज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी सच्चाई — हत्या या कुछ और?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नवविवाहित महिला का शव सेप्टिक टैंक में मिला, पूरे गांव में दहशत

छग ,कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में घर के सेप्टिक टैंक से नवविवाहित महिला का शव बरामद होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेज बदबू के चलते जब लोगों ने तलाश की, तो यह खौफनाक सच सामने आया।

awardha Bandhatola Village Crime – Woman Found Dead in Septic Tank

बदबू ने खोला राज — ग्रामीणों ने खोला सेप्टिक टैंक

गुरुवार सुबह ग्रामीणों को एक घर से लगातार तेज बदबू आने लगी। पहले लोगों ने इसे किसी मृत जानवर की बदबू समझा, लेकिन जैसे-जैसे गंध बढ़ी, परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
जब सेप्टिक टैंक खोला गया, तो अंदर एक महिला का शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान कमानी निषाद के रूप में की गई है। कमानी ने कुछ महीने पहले भेजराज पटेल से प्रेम विवाह किया था। गांव में चर्चा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के साथ उसके रिश्ते ठीक नहीं थे।

दो महीने पहले कमानी के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। अब सेप्टिक टैंक से उसका शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।

पुलिस ने ससुराल पक्ष को हिरासत में लिया, फॉरेंसिक टीम भी पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, ताकि मौत के समय व कारणों को समझा जा सके।
ग्रामीणों ने मृतका के ससुर जहर पटेल पर भी संदेह जताया है। उनका कहना है कि शादी के बाद कमानी के साथ मारपीट और विवाद की बातें लगातार सुनने में आती थीं।
इसी आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी सच्चाई — हत्या या कुछ और?

पुलिस ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि मामला हत्या है, आत्महत्या है या कोई दुर्घटना। जांच हर दिशा में की जा रही है।अधिकारी ने बताया कि असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगा।

मायके पक्ष में आक्रोश, गांव में दहशत — सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में गुस्सा और शोक दोनों है। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।गांव में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। पुलिस कॉल डिटेल, पुराने विवाद, रिश्तों और गुमशुदगी रिपोर्ट से जुड़े सभी बिंदुओं पर काम कर रही है।
अधिकारियों का कहना है—जो भी दोषी होगा, उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J