कवर्धा कांड: लव-मैरिज से नाराज़ ससुर ने नई नवेली बहू की हत्या कर सेप्टिक टैंक में छुपाई लाश, 4 महीने तक पत्नी को तलाशता रहा पति , अब खुला राज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग)कवर्धा से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। घर के सेप्टिक टैंक से बदबू उठने पर जब लोग जुटे, तो भीतर मिली नवविवाहिता की लाश ने सभी को हिलाकर रख दिया।

जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया—बहू की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ससुर ने ही की थी। आरोपी ने पहले कीटनाशक पिलाया, फिर गला दबाकर बहू को मौत के घाट उतार दिया और लाश को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी ससुर जहल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

Kawardha Septic Tank Murder Case कवर्धा में ससुर द्वारा बहू की हत्या और सेप्टिक टैंक में छिपाई गई लाश से जुड़ी घटना

पूछताछ में जहल पटेल ने बताया कि उसका बेटा भोजराज पटेल ने छह महीने पहले कामिनी निषाद (20) से लव-मैरिज की थी। लड़की दूसरी जाति की होने के कारण वह इस रिश्ते से नाराज़ था और इसी नाराज़गी में उसने वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा मामला सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र का है।

गुरुवार को सेप्टिक टैंक से अचानक तेज बदबू फैलने लगी। बदबू इतनी थी कि आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सेप्टिक टैंक की जांच करवाई, जिसमें अंदर से एक डिकंपोज होता हुआ शव मिला, जिसकी पहचान कामिनी के रूप में हुई।

कामिनी और भोजराज एक-दूसरे को पसंद करते थे और जुलाई 2025 में शादी कर ली थी। शादी के दो महीने बाद, यानी सितंबर में कामिनी अचानक गायब हो गई। भोजराज ने अपनी पत्नी को बहुत तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चला। आखिरकार उसने 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस जांच में जुटी हुई थी।

ग्रामीणों ने शव मिलने के बाद ही ससुर पर शक जताया था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगने लगा। संदेह के आधार पर जहल पटेल से सख्ती से पूछताछ हुई, और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J