विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में SIR की सबसे भावुक कहानी: पिता के डर से घर छोड़ गई थी बेटी, SIR कागज़ देखते ही 13 साल बाद लौटी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग ,केशकाल से एक भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया के बीच एक परिवार को 13 साल बाद उनकी खोई हुई बेटी वापस मिल गई। लंबे इंतजार के बाद मां-बाप को जैसी खुशियां मिलीं, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

पूरे छत्तीसगढ़ में इस समय SIR की कार्रवाई तेज गति से चल रही है। दस्तावेज़ों की जांच के दौरान अलग-अलग इलाकों से कई अनोखी कहानियाँ सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में पता चला कि वर्ष 2012 में घर छोड़कर गई एक नाबालिग बच्ची—सुनीता यादव—अब 13 साल बाद अपने घर लौटी है।

Keshkal Missing Girl Returns After 13 Years

सुनीता ने बताया कि वह घर छोड़कर रायपुर इसलिए चली गई थी क्योंकि उसके पिता शराब पीकर मारपीट करते थे, जिससे वह तनाव में आ गई थी। रायपुर में एक दादी अम्मा के घर रहकर उसने अपना जीवन यापन किया। दादी ने उसे सहारा दिया और कहा कि बालिग होने के बाद उसकी शादी करवा देंगी, लेकिन 2019 में उनका देहांत हो गया। कई बार घर लौटने का मन हुआ, पर पिता के डर से हिम्मत नहीं जुटा सकी।

केशकाल टीआई ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 2012 में एक नाबालिग बच्ची की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की गई थी और उसकी तलाश लगातार जारी थी। अब 13 साल बाद सुनीता को जब यह पता चला कि उसकी रिपोर्ट थाने में आज भी दर्ज है, तो वह खुद थाना पहुँची। पुलिस ने उसका विस्तृत बयान लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J