भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खरमास शुरू होने से पहले ही शुभ काम निपटा लें, क्योंकि एक बार ये अवधि शुरू हुई तो करीब 30 दिन तक हर मांगलिक कार्य पर ब्रेक लग जाएगा। इस साल खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है और 14 जनवरी 2026 तक चलेगा।
दरअसल, इस दिन धनु संक्रांति है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मलमास यानी खरमास की शुरुआत मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में यह महीना संयम, साधना और आध्यात्मिकता का महीना कहा गया है। धर्म ग्रंथों में वर्णन है कि जब सूर्य गुरु की राशि में आता है, तो शुभ कार्यों की ऊर्जा धीमी पड़ जाती है, इसलिए इस समय मांगलिक काम वर्जित माने जाते हैं।
अब सवाल उठता है—इस दौरान करना क्या चाहिए और किन चीजों से बचना है?
खरमास में गृह प्रवेश, नामकरण, सगाई, विवाह, भवन क्रय-विक्रय जैसे सारे सामाजिक और धार्मिक मांगलिक काम रोक दिए जाते हैं। इसके विपरीत, साधना, जप, गीता पाठ, तुलसी पूजा, उपासना और ब्रह्म मुहूर्त में ध्यान को अत्यधिक शुभ माना गया है। इस दौरान जरूरतमंदों को कपड़े, भोजन, तेल या गुड़ का दान करने से पुण्य बढ़ने की मान्यता है।
खरमास का अपना महत्व है। इसे विश्राम, मनन और आत्मिक उन्नति का समय कहा गया है। सूर्य की गति परिवर्तनशील होने से प्रकृति की ऊर्जा में भी मंदता आती है। इसी कारण ऋषि-मुनियों ने इसे साधना से जोड़कर बताया है।
यह अवधि 14 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद फिर से शुभ मुहूर्त लौटेंगे और मांगलिक व पारिवारिक कार्यक्रमों की रौनक भी वापस आ जाएगी।
(DISCLAIMER:इस खबर में दी गई सभी जानकारी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय सूत्रों और उपलब्ध स्थानीय सूचनाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी प्रदान करना है। पाठक अपनी समझ और विवेक के आधार पर निर्णय लें। किसी भी प्रकार की धार्मिक सलाह, निवेश सुझाव या व्यक्तिगत भविष्यवाणी का दावा नहीं किया जाता। )
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




