भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा जिले में शनिवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने कुछ देर के लिए पूरे गांव को सकते में डाल दिया। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक शराब के नशे में करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे से पत्नी को बुलाने की जिद करने लगा।
मामला कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र अंतर्गत रावणभांटा गांव का है। यहां रहने वाला युवक करण चौहान शराब पीकर घर पहुंचा था। शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
विवाद से नाराज करण घर से निकल गया और कुछ ही दूरी पर लगे जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और पत्नी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा।
घटना की जानकारी मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हरकत देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने करीब एक घंटे तक समझाइश की और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकने पर नाराज होकर टावर पर चढ़ गया था। पुलिस ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा और बाद में समझाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




