भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मथुरा में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के बीच 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियों में आग लग गई और चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसा सुबह करीब 4 बजे थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 127 पर हुआ। टक्कर के बाद आग की लपटें उठती दिखीं। मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक बसों में मानव अंग फंसे हुए नजर आए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अब तक 66 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं एक चश्मदीद ने बताया कि करीब 20 एम्बुलेंस के जरिए 150 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर अचानक घना कोहरा छा गया था। इसी दौरान एक बस ने रफ्तार कम की, तभी पीछे से आ रही दूसरी बस उससे टकरा गई। इसके बाद एक के बाद एक सभी वाहन आपस में भिड़ते चले गए।
घटना के चश्मदीद भगवान दास ने बताया कि जब गाड़ियां टकराईं तो ऐसा लगा मानो बम फट गया हो। तेज धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
एम्बुलेंस कर्मी अमित कुमार ने कहा कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि कुल कितने लोग हताहत हुए हैं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के बाद आग का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा था। लोग बसों की खिड़कियों के शीशे तोड़कर जान बचाने के लिए बाहर कूद रहे थे। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी।
हादसे की सूचना मिलते ही DM चंद्र प्रकाश सिंह, SSP सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF की टीमें आग बुझाने और रेस्क्यू में जुटी रहीं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




