मनरेगा की जगह आएगा G RAM G, 125 दिन रोजगार की गारंटी वाला नया बिल संसद में होगा पेश, BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार मनरेगा की जगह एक नया कानून लाने की तैयारी में है, जिसे लेकर संसद में जल्द ही विधेयक पेश किया जाएगा।

सरकार की ओर से प्रस्तावित इस नए बिल की कॉपियां लोकसभा सांसदों के बीच बांट दी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस विधेयक का नाम विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025 रखा गया है, जिसे संक्षेप में VB-G RAM G कहा जाएगा।

Rural Employment News: मनरेगा की जगह G RAM G लाने की तैयारी, 125 दिन रोजगार गारंटी का प्रस्ताव

सरकार का उद्देश्य इस कानून के जरिए ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आजीविका के लिए एक नया और मजबूत ढांचा तैयार करना है, ताकि गांवों में रहने वाले परिवारों को नियमित काम मिल सके।

प्रस्तावित बिल के मुताबिक, हर ग्रामीण परिवार को हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी आधारित रोजगार की संवैधानिक गारंटी दी जाएगी। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर लोकसभा में जल्द ही चर्चा शुरू हो सकती है।

बिल में यह भी प्रावधान रखा गया है कि काम पूरा होने के 7 से 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। यदि तय समय सीमा में भुगतान नहीं होता है, तो संबंधित लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान शामिल किया गया है।

विधेयक पेश किए जाने से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच संसद में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J