भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार अल सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फंदे से लटककर जान दे दी, जबकि दो बेटे किसी तरह मौत के मुंह से बच निकले।
यह घटना 15 दिसंबर 2025 की है। मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में रहने वाले अमरनाथ राम ने मृत पत्नी की साड़ी से एक साथ 6 फंदे तैयार किए। घर के अंदर छत के सहारे फंदे लगाए गए और नीचे एक ट्रंक रखा गया।
बताया जा रहा है कि अमरनाथ ने पहले तीनों बेटियों और दोनों बेटों के गले में फंदे बांधे। इसके बाद खुद भी गले में फंदा डाला और कहा कि अब सभी को एक साथ फंदे से लटकना होगा। पिता की बात मानते हुए बच्चे ट्रंक से कूद गए।
इसी दौरान एक बेटे का दम घुटने लगा। उसने किसी तरह अपने गले से फंदा निकाला और तुरंत अपने छोटे भाई के गले से भी फंदा हटा दिया। दोनों बेटे तो बच गए, लेकिन पिता और तीनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों बेटों ने शोर मचाया, आवाज सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे। एक साथ चार लोगों के शव लटके देख हर कोई सन्न रह गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बाल-बाल बचे दोनों भाइयों से पूरी घटना की जानकारी ली, जिसे सुनकर अधिकारी भी स्तब्ध रह गए।
परिवार की स्थिति बेहद खराब थी। अमरनाथ राम की पत्नी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। इसके बाद वह गहरे अवसाद में चला गया था और कोई कामकाज भी नहीं करता था। घर का गुजारा सरकारी राशन से चल रहा था। उसके पांच बच्चे थे—तीन बेटियां राधा कुमारी (11), राधिका (9), शिवानी (7) और दो बेटे शिवम व चंदन।
बड़े बेटे शिवम ने बताया कि मां की मौत के बाद से पिता लगातार डिप्रेशन में थे। आर्थिक तंगी और पत्नी के गम ने उन्हें तोड़ दिया था। 14 दिसंबर की रात सभी ने साथ में खाना खाया और सो गए। सोमवार तड़के पिता ने सभी को जगाया और वही भयावह मंजर सामने आया।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। दोनों बेटों से पूछताछ जारी है। प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी और पत्नी की मौत से उपजा सदमा ही घटना की वजह सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक साथ चार मौतों से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मामला दिल्ली के बुराड़ी कांड से मिलता-जुलता बताया जा रहा है, जहां एक ही परिवार के कई लोगों ने एक साथ फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




