14 बच्चों का जन्म… फिर मां ने 6 बच्चों को बेच दिया! गरीबी या मजबूरी?45 वर्षीय महिला पर बच्चों की बिक्री का आरोप, पुलिस की 3 टीमें जांच में जुटीं..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। यहां 45 साल की एक महिला ने 14 बच्चों को जन्म देने के बाद आर्थिक मजबूरी में 6 बच्चों को बेच डालने का आरोप सामने आया है। मामले ने प्रशासन और पुलिस दोनों को अलर्ट कर दिया है।

Nashik child selling shocking case – maa ne 14 bachche janme aur 6 ko bech diya, investigation started

14 बच्चों को जन्म, 6 बच्चों को बेचने का शक

त्र्यंबकेश्वर तालुका के टाके देगांव में रहने वाली आदिवासी महिला बच्चूबाई हंडोगे ने अब तक 14 बच्चे जन्मे हैं। बताया जा रहा है कि पैसे और इलाज की दिक्कतों के चलते उस महिला ने छह मासूमों को बेच दिया। इस आशंका ने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गांववालों को भी झकझोर दिया है।

इलाज न मिलने से कई बच्चे बेचने की बात

जानकारी के अनुसार बच्चों की बीमारी और उपचार न मिल पाने की वजह से इस तरह की घटना हुई। सामाजिक संगठनों ने दावा किया है कि महिला अपने बच्चों को पैसों के लिए दे रही थी। इलाके में चर्चा है कि पहले भी कुछ बच्चों को इसी तरह बेचा गया था।

आशा वर्कर ने खोला पूरा राज

जांच में सामने आया कि 10 अक्टूबर 2025 को जन्मे एक लड़के की हालत ठीक नहीं थी। आशा वर्कर लगातार उसकी जांच कर रही थी। उसी दौरान पता चला कि बच्चा मां के पास मौजूद ही नहीं है। महिला ने स्वीकार किया कि उसने नवजात को किसी को दे दिया है।

पुलिस की तीन टीमें गायब बच्चों की तलाश में

फिलहाल माता-पिता का कहना है कि उन्होंने एक बच्चे को बेचा नहीं, बल्कि रिश्तेदारों को गोद दिया है। लेकिन बच्चे को इलाज नहीं मिला। इसी बीच जिला कलेक्टर ने जांच समिति गठित कर पूरी घटना की जांच शुरू करने का आदेश दे दिया है। स्थानीय घोटी पुलिस ने शाहपुर और ठाणे सहित अन्य जगहों में बच्चों को खोजने तीन टीमें भेज दी हैं।

कैसे पकड़ में आया पूरा मामला?

ग्रामीण अस्पताल की रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की 14 बार डिलीवरी हो चुकी है। हाल ही में जन्मे बच्चे का वजन कम था, और जब आशा वर्कर जांच के लिए गई तो पता चला बच्चा गायब है। महिला ने साफ कहा— "किसी को दे दिया"।जिसके बाद हड़कंप मच गया है|

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J