भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , नई शिक्षा नीति के तहत अगले सत्र से स्कूलों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। चौथी और सातवीं के बच्चों को अब योग, कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा। साथ ही हर शनिवार बैगलेस डे रहेगा, जिससे बच्चों को पढ़ाई का हल्का और रोचक अनुभव मिलेगा।
शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा चौथी की 10 और सातवीं की 11 समेत कुल 21 किताबें बदली जा रही हैं। यह सभी बदलाव एनईपी-2020 के अनुसार किए गए हैं। इन नई किताबों को एनसीईआरटी ने तैयार किया है।
पहली से आठवीं तक गणित और विज्ञान की किताबें जस की तस रहेंगी, लेकिन अन्य विषयों की किताबें बदलेंगी। इससे पहले 2025-26 में पहली से तीसरी और छठवीं की किताबें बदली जा चुकी हैं, अब चौथी, पांचवीं, सातवीं और आठवीं की बारी है।
इन नई पुस्तकों की राज्य स्तरीय तैयारी का काम एससीईआरटी को दिया गया है। चौथी और सातवीं की हिंदी, अंग्रेजी, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान, व्यावसायिक, कला और योग शिक्षा की किताबों को राज्य के संदर्भ में तैयार कर लिया गया है। जबकि गणित और विज्ञान की किताबें बिना बदलाव के ही लागू होंगी।
नए सत्र से 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को सहायक वाचन भी एक अतिरिक्त विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इसे शनिवार के बैगलेस डे में शामिल किया गया है। इस विषय में राज्य के स्थानीय ज्ञान-विज्ञान, कला, साहित्य, लोक परंपरा, इतिहास, पुरातत्व, धर्म-दर्शन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जीवनी जैसी सामग्री होगी। इसका मूल्यांकन स्थानीय शिक्षक करेंगे, लेकिन वार्षिक परीक्षा में इससे प्रश्न शामिल नहीं होंगे।
सहायक वाचन की पांडुलिपियों का चयन राज्य शिक्षा स्थायी समिति करेगी, जिसके अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल को नामांकित किया गया है।
कक्षा पहली और दूसरी की हिंदी की किताबों के अभ्यास प्रश्न अब दो भाषाओं में होंगे—हिंदी के साथ हल्बी या गोंडी। क्षेत्रीय सुविधा के लिए अभ्यास प्रश्न 16 स्थानीय भाषाओं और 4 अंतर-राज्यीय भाषाओं—मराठी, बंगला, तेलुगू और उड़िया में भी तैयार किए जाएंगे। यह व्यवस्था 16 जून 2026 से संबंधित जिलों के आवश्यक स्कूलों में लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




