भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इथियोपिया की धरती से भारत के लिए गर्व का पल सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान पाकर पीएम मोदी इथियोपिया का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले वैश्विक नेता बन गए।
मंगलवार को अदीस अबाबा स्थित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित विशेष समारोह में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया। इस मौके पर दोनों देशों के रिश्तों की गर्मजोशी साफ झलकती नजर आई।
सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान वे भारत के 140 करोड़ नागरिकों को समर्पित करते हैं और इथियोपिया की जनता व प्रधानमंत्री अबी अहमद के प्रति आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत-इथियोपिया साझेदारी को मजबूती देने और वैश्विक मंच पर दूरदर्शी नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों पुराने संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान रहा है। भारत और इथियोपिया विविधता में एकता के उदाहरण हैं और शांति व मानवता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इथियोपिया ग्लोबल साउथ के प्रमुख साझेदार हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर कार्य करते रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अर्थव्यवस्था, नवाचार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में समर्थन देने के लिए इथियोपियाई प्रधानमंत्री का आभार जताया।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबंधों को नई दिशा देने के उद्देश्य से जॉर्डन पहुंचे थे। यह 37 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पूर्ण द्विपक्षीय जॉर्डन दौरा था। पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के बीच उच्चस्तरीय बातचीत में आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, गाजा संकट, क्षेत्रीय शांति और आर्थिक साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।
दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर पांच अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य तय किया। वर्तमान में भारत जॉर्डन का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वर्ष 2024 में दोनों देशों के बीच व्यापार 2.8 अरब डॉलर रहा। बैठक के बाद स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन, संस्कृति और डिजिटल नवाचार से जुड़े पांच अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। नवीकरणीय ऊर्जा के साथ परमाणु ऊर्जा सहयोग पर भी बातचीत हुई।
इथियोपिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य ग्रीन कारपेट स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री अबी अहमद स्वयं एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे। होटल जाते समय उन्होंने पीएम मोदी को विज्ञान संग्रहालय और मित्रता पार्क भी दिखाया। इस दौरान आयोजित कॉफी समारोह में इथियोपिया की पारंपरिक कॉफी संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




