भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, अपनी बेटी को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह साबित कर दिखाया है प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ. प्रकाश खेतान ने।
अस्पताल की व्यस्त दिनचर्या के बीच पढ़ाई कर उन्होंने 50 वर्ष की उम्र में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) परीक्षा पास कर एक प्रेरक उदाहरण पेश किया है।डॉ. प्रकाश खेतान ने CLAT परीक्षा में 43 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया 37,628वीं रैंक प्राप्त की है। खास बात यह है कि उन्होंने यह परीक्षा खुद के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेटी को प्रेरित करने के उद्देश्य से दी थी। इससे पहले वर्ष 2023 में भी उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को प्रोत्साहित करने के लिए NEET UG की परीक्षा दी थी। अब दूसरी बेटी को आगे बढ़ने का हौसला देने के लिए उन्होंने CLAT की परीक्षा दी।
डॉ. खेतान बताते हैं कि उनकी दिनचर्या बेहद चुनौतीपूर्ण रहती है। दिनभर अस्पताल में मरीजों की जिम्मेदारी निभाने के बाद रात के समय और खाली पलों में पढ़ाई करते थे। कई बार थकान हावी हो जाती थी, लेकिन उन्होंने अनुशासन और नियमित अभ्यास को कभी नहीं छोड़ा। रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ने की आदत बनाए रखी, जिसका नतीजा आज सबके सामने है।
CLAT की तैयारी को लेकर डॉ. खेतान की सलाह
डॉ. प्रकाश खेतान के अनुसार, CLAT परीक्षा में करंट अफेयर्स और रीजनिंग सबसे अहम हिस्से हैं। करंट अफेयर्स के लिए रोजाना एक हिंदी और एक अंग्रेजी अखबार पढ़ना जरूरी है। जरूरी खबरों के नोट्स बनाते रहना चाहिए और एक स्टैंडर्ड करंट अफेयर्स मैगजीन का भी अध्ययन करना फायदेमंद रहता है। साथ ही रीजनिंग सेक्शन की तैयारी के दौरान समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
डॉ. खेतान की उपलब्धियां भी कम नहीं
डॉ. प्रकाश खेतान के नाम पहले से ही कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। 13 अप्रैल 2011 को उन्होंने ब्रेन से 296 सिस्ट निकालकर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज कराया था। इसके बाद 2012 में ‘लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में उनका नाम शामिल हुआ, जब उन्होंने एक महिला के दिमाग से 240 ग्राम का ट्यूमर निकाला। 4 मार्च 2014 को उनका नाम ‘एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी दर्ज किया गया।
डॉ. प्रकाश खेतान की यह कहानी हर उम्र के लोगों के लिए प्रेरणा है। अगर आप भी ऐसी सकारात्मक और हौसला बढ़ाने वाली खबरें पढ़ना चाहते हैं, तो हमारे साथ जुड़े रहें|
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




