भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रयागराज से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सोने की बाली के लालच में पड़ोस गांव की दो लड़कियों ने मासूम किशोरी के कान काट दिए। इसी वजह से खेत में बेहोश पड़ी मिली बच्ची की हालत देखकर परिजन भी सन्न रह गए।
रविवार शाम सोरांव गांव में खेत पर गई किशोरी पर दो लड़कियों ने हमला किया। दोनों ने उससे कान में पहनी सोने की बाली मांग ली। लेकिन किशोरी ने बाली देने से इनकार कर दिया। बस इतना कहना था कि दोनों लड़कियों ने उसका कान ब्लेड से काट दिया।
आरोप है कि सोने की बाली लेकर दोनों मौके से तुरंत फरार हो गईं। जबकि दर्द से कराहती किशोरी वहीं खेत में बेसुध होकर गिर पड़ी। काफी देर बीतने पर जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढने खेत पहुंचे और बच्ची को अचेत हालत में पाया। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के लिए उसे बेली में भर्ती कराया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि खेत में अकेली किशोरी पर पड़ोस गांव की दो लड़कियों ने अचानक हमला कर दिया। दोनों ने बाली मांगी और मना करने पर ब्लेड से उसकी कान की बाली छीन ली। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
सोरांव के बादलपुर सेवाईथ निवासी धर्मेंद्र कुमार पटेल ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी जाह्नवी पटेल दोपहर खेत की तरफ गई थी। तभी बढ़ईया गांव की शांति पटेल और उसकी साथी लड़की ने बाली मांगी, लेकिन जाह्नवी ने सोने की बताकर देने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों लड़कियों ने उसका कान काट दिया और सोने की बाली लेकर भाग गईं।
इस घटना ने गांव में दहशत फैला दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




