सुंदर बच्चियों के सुंदरता से जलती थी चाची! साइको किलर पूनम ने बेटे और तीन भतीजियों को पानी में डुबोकर मार डाला, 2 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा...


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पहली नज़र में वह एक सामान्य महिला दिखती थी, पर उसके भीतर कौन-सी आग जल रही थी, किसी ने कभी सोचा भी नहीं था। पानीपत पुलिस ने एक ऐसे साइको किलर का राज खोला है, जिसने सुंदर बच्चियों से नफरत के चलते बेटे और तीन भतीजियों की जिंदगी छीन ली। मासूमों को पानी में डुबोकर जान लेने की यह दिल दहला देने वाली कहानी पूरे इलाके में सनसनी बन गई है।

पानीपत पुलिस ने बुधवार को हरियाणा सोनीपत की 27 वर्षीय पूनम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि सुंदर दिखने वाली बच्चियों से उसे अजीब सा गुस्सा आता था। यही नहरियाणा फरत उसे इंसानियत की सारी हदें पार कराने लगी, और उसने तीन भतीजियों व अपने बेटे को पानी में डुबोकर मौत के हवाले कर दिया।

Psycho Killer Poonam Arrested – पानीपत साइको किलर पूनम की गिरफ्तारी और केस से जुड़ा क्राइम सीन

एसपी भूपेंदर सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला नौल्था गांव की 6 वर्षीय विधि की मौत की जांच के दौरान सामने आया। 1 दिसंबर को विवाह समारोह में मिली बच्ची की लाश के बाद दादा पाल सिंह ने हत्या की आशंका जताई। उनकी बात इसलिए भी मजबूत थी क्योंकि पानी का टब बेहद छोटा था, जिसमें बच्ची का डूबना शक पैदा करता था।

जांच में यह सामने आया कि बरात विदाई के समय पूनम अचानक गायब हो गई थी और जब लौटी तो उसकी साड़ी पूरी भीगी थी। इसी आधार पर पूछताछ बढ़ी और राज खुलने लगे। पोस्टमार्टम ने भी साफ किया कि विधि की मौत हादसा नहीं, हत्या थी।

पूछताछ में पूनम टूट गई और उसने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया कि उसने न सिर्फ विधि को मारा, बल्कि इससे पहले तीन और मासूमों की जान ली थी।

अपने बेटे शुभम की भी ली जान

पहली हत्या उसने 2023 में की थी, जब ननद की बेटी इशिका उसे सुंदर होने के कारण चिढ़ाती थी। घर में अकेला मौका मिला तो उसने उसे पानी से भरे गड्ढे में डुबो दिया। उसी वक्त उसका 3 साल का बेटा शुभम आ गया। राज खुल न जाए, इसलिए उसने बेटे को भी डुबो दिया। परिवार ने इसे हादसा मानकर दफना दिया।

मायके में भी की एक और बच्ची की हत्या

इसराना क्षेत्र के सिवाह गांव में दोबारा खून हुआ। 19 अगस्त 2025 को उसने अपने चचेरे भाई दीपक की छह साल की बेटी जिया को मार डाला। जिया की सुंदरता उसके भीतर की जलन को भड़का देती थी। मौका देखते ही उसने बच्ची को पानी की हौद में डुबो दिया।

क्यों बन गई साइको किलर पूनम?

पूछताछ में उसने बताया कि शादी के बाद उसके स्वभाव में बदलाव आया। किसी भी सुंदर बच्ची को देखकर उसे अजीब सा गुस्सा आता। वह हर बच्ची की तुलना अपने बेटे से करती थी और अगर वह उससे ज्यादा सुंदर दिखती, तो उसके भीतर नफरत भर उठती थी।

विवाह समारोह से गायब हुई थी, तब मिली विधि की लाश

विधि अपने दादा-दादी, पिता संदीप और परिवार के साथ रिश्तेदार सतपाल के बेटे अमन की शादी में गई थी। बारात के दौरान वह अचानक लापता हुई। करीब एक घंटे बाद दादी ओमवती ने पहली मंजिल पर स्टोर रूम खोला तो पानी के टब में विधि का सिर डूबा हुआ मिला।

एनसी मेडिकल कॉलेज ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस ने जांच शुरू की। इसी में पूनम की भीगी साड़ी व गायब रहने के तथ्य जुड़े और केस खुलने लगा।

चारों हत्याएं कबूली, पुलिस ने भेजा जेल

पूछताछ में पूनम ने चारों हत्याओं का खुलासा किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाकी मामलों में भी कार्रवाई की तैयारी है और परिजनों से तहरीर ली जाएगी।

खुलासे से पूरा क्षेत्र सन्न

चार मासूमों की निर्मम हत्या ने गांव, शहर और पुलिस प्रशासन को हिला दिया है। रिश्तों के बीच छिपा ऐसा खौफनाक सच हर किसी को डराने वाला है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J