भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली में आज का दिन बेहद खास होने वाला है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का भारत आगमन पूरे देश और दुनिया की सुर्खियों में है। पीएम मोदी के साथ होने वाली उनकी अहम मीटिंग को लेकर माहौल पूरी तरह हाई-प्रोफाइल बना हुआ है।
पुतिन का विशेष विमान आज दिल्ली पहुंचेगा। लेंडिंग के कुछ ही देर बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री निवास पर तय है। यहां उनके सम्मान में खास रात्रिभोज का इंतजाम किया गया है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात लंबी चलेगी और इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर बड़ी नजरें टिकी हुई हैं।
इधर, शुक्रवार को होने वाला 23वां भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन भी चर्चा में है। अमेरिका समेत कई देश भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बना रहे हैं, ऐसे समय में पुतिन की यह यात्रा पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। सभी की नज़र इस बात पर है कि दोनों देशों की इस मुलाकात से क्या बड़े फैसले सामने आते हैं।
पुतिन के दौरे से पहले भारत और रूस दोनों सरकारों ने साफ संकेत दिए हैं कि आर्थिक और कारोबारी मुद्दे बैठक में सबसे अहम रहने वाले हैं। इसी के चलते पुतिन के साथ रूस की कैबिनेट के आर्थिक विभागों के मंत्री भी दिल्ली आ रहे हैं—जिनमें आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव, उप उद्योग व व्यापार मंत्री एलेक्सी ग्रूजदेव, कृषि मंत्री ओक्साना लुट और डिजिटल संचार मंत्री सर्गेई कुशचेव शामिल हैं।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलुसोव भी भारत पहुंचेंगे। यह हाल के वर्षों में रूसी सरकार का सबसे बड़ा विदेश दौरा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




