भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तड़के आरपीएफ पोस्ट के अंदर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी के दौरान हुए झगड़े में एक जवान ने अपने ही हेड कॉन्स्टेबल साथी को चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना ने पूरे रेलवे सुरक्षा बल में सनसनी फैला दी।
जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले जवान का नाम एस लादेर है, जो जांजगीर-चांपा का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मौत के शिकार हुए हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के निवासी थे।
दोनों बैचमेट थे और रात की ड्यूटी पर तैनात थे। तड़के करीब 4 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद अचानक एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर चार राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद आरपीएफ पोस्ट को पूरी तरह सील कर दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। बिलासपुर से IG मुनव्वर खुर्शीद भी पोस्ट पहुंचकर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।
इधर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आगे की कार्रवाई इन्हीं रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इस बीच, मृतक की पत्नी भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
सुबह पोस्ट के बाहर मची रही अफरा-तफरी
RPF पोस्ट के पास दुकान चलाने वाले श्याम सरकार ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज तो नहीं सुनी, लेकिन सुबह करीब 6 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली। उनका कहना है कि पोस्ट के अंदर सुबह से ही हड़कंप मचा हुआ था और तुरंत अधिकारियों को सूचना दे दी गई।
फिलहाल दरवाजे बंद कर अधिकारी अंदर जांच कर रहे हैं और किसी को भी भीतर नहीं जाने दिया जा रहा। बाहर से अतिरिक्त RPF जवान बुलाए गए हैं। मृतक के परिजन भी अंदर मौजूद हैं और माहौल बेहद तनावपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




