भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब मेट्रो सिटी जैसा एंटरटेनमेंट कल्चर देखने को मिलेगा। पहली बार रायपुरवासियों के लिए ड्राइव इन मूवी का अनोखा अनुभव शुरू होने जा रहा है, जहां लोग अपनी कार में बैठकर खुले आसमान के नीचे फिल्में देख सकेंगे।
यह खास आयोजन एमएसएमई द फरेबिस (The Farebis) द्वारा नया रायपुर के सेंध लेक ग्राउंड में किया जा रहा है। ड्राइव इन मूवी का पहला शो रविवार 21 दिसंबर को आयोजित होगा। आयोजकों के मुताबिक आने वाले दिनों में हर वीकेंड और खास मौकों पर ऐसे शो लगातार होते रहेंगे।
पहले दिन की पहली स्क्रीनिंग शाम 5.45 बजे होगी, जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) दिखाई जाएगी, जो अपने रिलीज के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रही है। वहीं इसी दिन रात 10.25 बजे से मोहब्बतें (Mohabbatein) की स्क्रीनिंग की जाएगी, जो अपना सिल्वर जुबली ईयर मना रही है।
द फरेबिस की फाउंडर अनंता जायसवाल ने बताया कि लेक साइट पर खुले आसमान और सितारों के नीचे पसंदीदा फिल्मों का आनंद लेना लोगों के लिए बिल्कुल नया और यादगार अनुभव होगा। अत्याधुनिक तकनीक के जरिए साफ-सुथरे वातावरण में मूवी का प्रसारण किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, फिल्मों की स्क्रीनिंग विशाल एलईडी वॉल पर होगी। दर्शक अपनी कार में बैठकर फिल्म देख सकेंगे। ऑडियो रेडियो ट्रांसमिशन के माध्यम से सीधे कार के एफएम सिस्टम पर मिलेगा। चाहें तो खिड़की खोलकर फ्लोर साउंड का आनंद भी लिया जा सकेगा। यह डबल ऑडियो सिस्टम वाला ड्राइव इन मूवी मॉडल देश में अपनी तरह का इकलौता बताया जा रहा है।
इस शो में दर्शक अपनी कार में बैठे-बैठे चाइनीज और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों के साथ हॉट और कोल्ड ड्रिंक्स का भी लुत्फ उठा सकेंगे। इसके लिए देश के नामी शेफ्स द्वारा खास मेनू तैयार किया गया है।
टिकटिंग का जिम्मा Find Your Wibe के पास है, जो रायपुर का ही टिकटिंग प्लेटफॉर्म है। दर्शकों को केवल टिकट शुल्क देना होगा, जिसमें जीएसटी और प्लेटफॉर्म फीस शामिल है। कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। टिकट ऑनलाइन के साथ-साथ ऑन द स्पॉट भी उपलब्ध रहेंगे। शो ग्राउंड पर कैश और ऑनलाइन भुगतान के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
हर कार के लिए शुल्क तय किया गया है, जिसमें पर्सन लिमिट नहीं होगी। परिवार, दोस्तों और खासकर न्यू कपल्स के लिए यह अनुभव एक शानदार डेटिंग और एंटरटेनमेंट ऑप्शन साबित हो सकता है।
को-फाउंडर मयंक वर्मा ने बताया कि पहले शो के लिए शाम 4 बजे गेट ओपन होगा, जबकि दूसरे शो के लिए रात 9.15 बजे से एंट्री दी जाएगी। एंट्री और एग्जिट की अलग व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नशे की हालत में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा और प्रशासन के निर्देशानुसार ड्रिंक्स, ईटेबल्स और पैट्स लाने की अनुमति नहीं होगी।
द फरेबिस ग्रुप का यह छत्तीसगढ़ में पहला ड्राइव इन मूवी आयोजन है। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में इसी तरह के और भी बड़े इवेंट्स आयोजित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।
अगर आप भी वीकेंड को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो रायपुर के इस नए ड्राइव इन मूवी अनुभव से जरूर जुड़िए। ऐसी ही लोकल और ट्रेंडिंग खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




