भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां NDPS एक्ट के दो आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए हथकड़ी समेत फरार हो गए। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
फरार आरोपियों की पहचान खेलावन साहू और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक सरस्वती नगर थाने में पूछताछ के दौरान दोनों ने मौका पाया और बिना हथकड़ी खुलवाए ही भाग निकलने में सफल हो गए।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस की सुरक्षा मौजूद होने के बावजूद आरोपी इतनी आसानी से फरार हो गए। यह स्थिति थाना स्टाफ की गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करती है।
जानकारी के अनुसार खेलावन साहू और गुरप्रीत सिंह दोनों पहले भी NDPS मामलों में जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ कई पुराने आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं। घटना के बाद पुलिस एक्शन मोड में है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
फिलहाल फरारी के बाद सरस्वती नगर थाना स्टाफ की भूमिका पर प्रश्नचिह्न लग गया है। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं|
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




