ड्यूटी के दौरान रील-ब्लॉगिंग पर बैन! SECR का बड़ा आदेश, नियम तोड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SECR) ने ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी द्वारा ब्लॉगिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग या रील बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। नियम तोड़ने पर अब कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

SECR Raipur Railway Blogging Ban News

हाल ही में कई कर्मचारियों के वीडियो और रील सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें वे ड्यूटी के दौरान कंटेंट बनाते नजर आए। इसके बाद रेलवे की सुरक्षा और अनुशासन पर सवाल उठे, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।

रेलवे का कहना है कि ड्यूटी में ब्लॉगिंग या रील बनाना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि ट्रेन संचालन से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी बाहर जा सकती है। वायरल वीडियो में ऐसी जानकारी देखी गई, जिसे रेलवे ने गंभीर बताया है।

लोको पायलट, गार्ड और संचालन से जुड़े कर्मचारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं, ऐसे में मोबाइल फोन का उपयोग सिर्फ जरूरी आधिकारिक कार्यों तक सीमित रहेगा। निजी सोशल मीडिया गतिविधियां कर्मचारियों का ध्यान भटका सकती हैं और हादसे बढ़ा सकती हैं।

रेलवे ने जारी किए निर्देश

ड्यूटी के दौरान या वर्दी में वीडियो बनाने पर सख्त रोक
• रेलवे परिसर में फोटो या वीडियो पूरी तरह वर्जित
• ड्यूटी के समय सोशल मीडिया के लिए कंटेंट निर्माण मना

रेलवे अधिकारियों को इन निर्देशों के पालन और कर्मचारियों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी भी आदेश के उल्लंघन की स्थिति में कार्रवाई करेंगे।

रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने साफ कहा कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल से रील या वीडियो बनाना पूरी तरह नियम विरुद्ध है और बिना अनुमति कोई भी रील नहीं बनाई जा सकती।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J