यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से गिरा विदेशी छात्र, मौत से मचा हड़कंप, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड पर छत से फेंकने का आरोप, आरोपियों ने भिलाई में किया सरेंडर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर।निजी यूनिवर्सिटी परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चौथी मंजिल से गिरने के बाद एक विदेशी छात्र की मौत की खबर सामने आई। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है, जहां छात्र की संदिग्ध हालात में जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, मृत छात्र का नाम सैम है, जो लाइबिरिया का निवासी था और निजी यूनिवर्सिटी में एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। चौथी मंजिल से गिरने के कारण उसके शरीर में कई गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Raipur University Fourth Floor Student Death Case

मंगलवार को यूनिवर्सिटी की चार मंजिला इमारत से छात्र के गिरने की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि सैम और विदेशी मूल की एक छात्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान छात्रा का बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया। विवाद बढ़ने के बाद सैम चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। आरोप है कि छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड ने जानबूझकर सैम को नीचे फेंक दिया।

इस मामले में पुलिस ने साउथ सूडान निवासी नोई कोंडेट और उसकी गर्लफ्रेंड फेथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कुल चार लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना से जुड़े दो अन्य आरोपियों ने भिलाई में सरेंडर किया है। उन्हें लाने के लिए रायपुर पुलिस की टीम रवाना की गई है।

थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह ऊंचाई से गिरना सामने आई है। हालांकि यह हादसा है या हत्या, इस बिंदु पर जांच जारी है। छात्रों के बयान, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J