रायपुर में खौफनाक वारदात! पत्नी ने पेट्रोल डालकर पति को जिंदा जलाया, 70% जलने से मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। डीडी नगर इलाके में एक पत्नी ने घरेलू विवाद के बाद अपने पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग से गंभीर रूप से झुलसे पति की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Raipur DD Nagar Petrol Burning Case News

घटना 8 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर पत्नी ने गुस्से में पति पर पेट्रोल डाल दिया, फिर आग लगाकर दरवाजा बंद कर वहां से भाग निकली। पुलिस मामले को हत्या का प्रकरण मानकर जांच कर रही है।

मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। 70% तक जल चुके पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों की शादी को 22 साल हो चुके हैं और मनमुटाव के चलते वे अलग-अलग रहते थे।

डीडी नगर पुलिस के अनुसार मृतक अरुण पटवा (45) उसी रात भतीजी की शादी से लौटे थे। देर रात घर पहुंचने पर दोनों के बीच फिर से विवाद छिड़ गया। परिजनों का कहना है कि अरुण सो रहे थे, तभी पत्नी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकली।

घटना के समय अरुण की चीखे सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से झुलसे अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 70% जल जाने के कारण जान नहीं बच सकी।

परिजनों ने बताया कि दंपत्ति की कोई संतान नहीं है और काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। पहले भी विवाद के कई मामले थाने तक पहुंच चुके हैं। परिवार का आरोप है कि पत्नी पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर सबको परेशान करती थी।

पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और आसपास के लोगों से बयान लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J