भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नौकरी और बेहतर जिंदगी का सपना दिखाकर एक युवती की जिंदगी को झकझोर देने वाला मामला छग , सक्ती जिले से सामने आया है। यहां कान की बाली, नए कपड़े और नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में 2 युवक और 2 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती है। 31 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5 बजे वह गांव के बड़े तालाब के पास घूमने गई थी। उसी दौरान आरोपी झनकेश्वर चंद्रा एक महिला लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान के साथ बाइक से वहां पहुंचे।
आरोपी ने युवती को कान की बाली, नए कपड़े और सक्ती में नौकरी दिलाने का लालच दिया। बातों में आकर युवती उनके साथ बाइक पर बैठ गई। इसके बाद उसे झुलकदम स्थित लक्ष्मी महंत के घर ले जाया गया, जहां करीब एक घंटे तक रोके रखा गया।
इसके बाद काम दिलाने के बहाने युवती को ग्राम डोंडकी में धनकुंवर यादव के घर ले जाया गया। रात के समय आरोपी झनकेश्वर चंद्रा और प्रदीप निराला ने कमरे में बंद कर युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान और धनकुंवर यादव ने अपने घर में रखकर अपराध में सहयोग किया।
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह दबिश देकर चारों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया।
मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप निराला (22), झनकेश्वर चंद्रा (37), लक्ष्मी महंत उर्फ मुस्कान (32) और धनकुंवर यादव (45) शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




