क्या आप जानते हैं! सुबह-सुबह हार्ट अटैक का खतरा सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है? जाने बचाव के तरीके ?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सर्दियों की ठंडी सुबह दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

गर्मियों की तुलना में सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं, खासतौर पर सुबह के समय। दिल्ली एम्स की रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करती है कि ठंड के मौसम में दिल से जुड़ी घटनाओं का खतरा ज्यादा रहता है।

देश के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी का मौसम जहां कई बीमारियां साथ लाता है, वहीं हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ा देता है। कई मामलों में देखा गया है कि हार्ट अटैक सुबह के समय आता है और कई बार लोगों को इसके शुरुआती लक्षणों का भी अंदाज़ा नहीं हो पाता।

सर्दियों में सुबह हार्ट अटैक का खतरा क्यों बढ़ता है – एक्सपर्ट्स की राय

दिल्ली के मूलचंद मेडसिटी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. तरुण कुमार बताते हैं कि सर्दियों में तापमान कम होने से दिल की नसें सिकुड़ जाती हैं। सुबह के समय ब्लड प्रेशर भी बढ़ जाता है, जिससे हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कुछ मामलों में ब्लड क्लॉट बनने की आशंका भी रहती है। हाई बीपी और बढ़े हुए प्रेशर के कारण हार्ट की नसों में जमे प्लाक के टूटने का खतरा बढ़ जाता है, जो हार्ट अटैक की वजह बन सकता है।

डॉ. कुमार के अनुसार, सुबह के समय शरीर में कोर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे हार्ट रेट तेज हो सकती है। जिन लोगों की हार्ट आर्टरीज में पहले से ही प्लाक जमा होता है, उनमें हार्ट अटैक का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

किन लोगों को ज्यादा खतरा रहता है?
डॉ. कुमार बताते हैं कि जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की समस्या है, उनमें सर्दियों के दौरान हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा रहता है। ऐसे लोगों के लिए जरूरी है कि वे सर्दियों में अपनी हार्ट सेहत पर विशेष ध्यान दें और बीपी, कोलेस्ट्रॉल व डायबिटीज को कंट्रोल में रखें। साथ ही हार्ट अटैक के लक्षणों की सही जानकारी होना भी बेहद जरूरी है।

हार्ट अटैक आने पर दिखने वाले लक्षण:

  • छाती में दर्द

  • छाती में भारीपन

  • एसिडिटी की दवा लेने के बाद भी दर्द बना रहना

  • छाती से बाएं हाथ तक दर्द जाना

  • सांस फूलना

  • जबड़े के बाईं ओर दर्द महसूस होना

अगर आप या आपके परिवार में किसी को ये लक्षण महसूस हों, तो लापरवाही न करें। समय रहते सावधानी और जागरूकता ही दिल को सुरक्षित रख सकती है। ऐसी ही ज़रूरी हेल्थ खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। 

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J