भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग,सरगुजा में दिल दहला देने वाला खुलासा… दो युवतियों को नौकरी का मीठा सपना दिखाकर मध्यप्रदेश में बेच दिया गया। एक युवती तो किसी तरह बचकर वापस अपने घर लौट आई, लेकिन दूसरी की तो जबरन शादी ही करा दी गई। इस पूरे मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
घटना की शुरुआत तब हुई, जब दोनों युवतियां शादी पार्टियों में वेटर का काम करती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात अंबिकापुर की अलका और धनी राम से हुई। दोनों ने अच्छे वेतन वाली नौकरी का लालच दिया और 15 नवंबर को युवतियां उनके साथ घर से चुपचाप निकल पड़ीं।
अंबिकापुर स्टेशन के पास एक घर में पहले से मौजूद अशोक और नीतेश के साथ चारों ने युवतियों के गहने और मोबाइल छीन लिए। फिर उन्हें ट्रेन में बिठाकर उज्जैन ले गए। वहां दोनों को घटिया थाना क्षेत्र में एक घर में बंद कर दिया गया। एक दिन बाद अलका, धनी और नीतेश वापस चले गए, जबकि अशोक और उसका साथी लड़कियों को कमरे में बंद कर पहरा देने लगे।
लौटकर आई युवती ने बताया कि जब उन्होंने वापस जाने की बात कही, तो अशोक ने साफ कहा— “तुम दोनों को ढाई लाख में खरीदा है, अब यहीं रहना पड़ेगा।”
एक सप्ताह बाद जब लखनपुर निवासी 18 वर्षीय युवती को दूसरे घर में शिफ्ट किया जा रहा था, उसने सड़क पर जोर से शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर दी। घटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले गई। बाद में उसे सखी सेंटर भेजा गया और परिजनों को सौंप दिया गया। घर लौटकर उसने लखनपुर थाने में FIR दर्ज कराई।
इधर, दूसरी 23 वर्षीय युवती की हालत और भी दर्दनाक निकली। आरोपी अशोक गिरी ने उसे अपने छोटे भाई से शादी करा दी। पुलिस को पता चला है कि युवती ने जब घर वालों से बात करनी चाही, तो उसके साथ मारपीट तक की गई। अशोक ने परिजनों पर दबाव बनाते हुए कहा— “एक लाख में खरीदा है… छुड़ाना है तो पैसे दो।”
परिजनों ने सरगुजा एसपी को लिखित शिकायत दी है। पुलिस अब दूसरी युवती की बरामदगी के लिए टीम लगाकर खोजबीन कर रही है। एएसपी अमोलक सिंह ने पुष्टि की कि मामला गंभीर है और 4 आरोपियों पर FIR दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




