शनिवार को भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, शनि देव हो सकते हैं नाराज़..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शनिवार का दिन आते ही कई लोग पूजा-पाठ और दान-पुण्य में जुट जाते हैं, लेकिन अनजाने में की गई एक छोटी-सी गलती भारी पड़ सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिवार को कुछ खास चीजों का दान करने से शुभ फल की जगह भयानक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं।

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन कर्मफल दाता और न्याय के देवता शनि देव को समर्पित माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल और दंड देते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

शनिवार के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए, शनि देव से जुड़ी मान्यताएं

शनिवार को पूजा के साथ दान-पुण्य करने की परंपरा है, लेकिन शास्त्रों में साफ बताया गया है कि इस दिन कुछ चीजों का दान शनि देव को अप्रसन्न कर सकता है, जिससे दान का पुण्य भी प्राप्त नहीं होता।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफेद वस्तुओं का दान शनिवार को नहीं करना चाहिए। सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से बताया जाता है और चंद्रमा व शनि को एक-दूसरे का विरोधी माना गया है। इसलिए सफेद वस्त्र, चावल और दूध से बनी चीजों का दान इस दिन वर्जित बताया गया है।

इसी तरह लाल वस्तुओं का दान भी शनिवार को नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग का संबंध सूर्य से होता है। सूर्य और शनि पिता-पुत्र होते हुए भी शत्रु ग्रह माने जाते हैं, इसलिए लाल वस्त्र और लाल फलों का दान इस दिन अशुभ माना गया है।

पीली वस्तुओं का संबंध बृहस्पति ग्रह से बताया जाता है। शास्त्रों के अनुसार शनि और बृहस्पति आपस में शत्रु हैं, इसलिए शनिवार को सोना, पीतल, गेहूं, हल्दी और पीले वस्त्रों का दान करने से बचना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र में प्लास्टिक और कांच को भी शनि देव से जुड़ा बताया गया है। मान्यता है कि शनिवार को इन वस्तुओं का दान शुभ नहीं होता और इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसके अलावा शनिवार को नमक का दान भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन नमक दान करने से शनि देव नाराज़ हो जाते हैं, जिससे जीवन में आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी मान्यताओं और पौराणिक जानकारियों पर आधारित है| भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है|

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J